About Us

हिरण कमांडो 29

एक ऐसा समूह जो पर्यावरण सरंक्षण तथा वन एवं वन्य जीवों के सरंक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहता है, किसी भी जगह से यदि कोई घायल वन्य जीव की सुचना मिलती है तो यह समूह उस बेजुबान प्राणी की जान बचाने के लिए बिना किसी अन्य काम को देखें दौड़ पड़ता है | यदि बात आये पर्यावरण और जीवों की तो उनके सरंक्षण के लिए हम और हमारी पूरी टीम तैयार है |  

हिरण कमांडो 29 पर्यावरण एवं जीव दया संस्था

यह संस्था “राजस्थान सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1958” के तहत रजिस्टर्ड संस्था है जो रजिस्ट्रेशन क्रमांक COOP/2023/JALORE/201507 दिनांक 15/03/2023 से  रजिस्टर्ड है, इस संस्था के रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य पर्यावरण एवं वन्य जीवों के सरंक्षण से सम्बन्धित है |

इनके अलावा इस कार्य हेतु आर्थिक सहायता के विवरण तथा हिरण कमांडो 29 ग्रुप द्वारा किये गए आय व्यय का विवरण रखा जाएँ इसीलिए इस संस्था का गठन किया गया है, यह संस्था किसी एक व्यक्ति या समाज के उद्देश्य को लेकर गठित नहीं की गयी है बल्कि इस संस्था का उद्देश्य पर्यावरण एवं वन्य जीवों का सरंक्षण करना है |

हिरण कमांडो 29 पर्यावरण एवं जीव दया संस्था किसी भी अन्य संस्था से जुडी हुयी नहीं है यह संस्था किसी भी काम को स्वतन्त्र रूप से करती है|

हमारी संस्था के द्वारा रेस्क्यू, रेस्क्यू सेण्टर में आर्थिक तथा भौतिक सहायता, गौशाला में सहायता राशि, विभिन्न आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति वर्ग की सहायता जैसे कार्यों को प्रमुखता से किया जाता है जिसके लिए हमें व्यक्ति विशेष से सहायता राशि अर्थात चंदा मिलता है जिसका पूरा विवरण इस वेबसाइट पर उपलब्ध है |

Our Team

हमारी संस्था कोई निजी संस्था नहीं है अत: पर्यावरण के प्रति प्रेम भाव और निस्वार्थ मन से सेवा करने वाला कोई भी व्यक्ति हमसे जुड़ सकता है|

हिरण कमांडों 29

हिरण कमांडों 29

हिरण कमांडों 29

Co-हिरण कमांडों 29

हिरण कमांडों 29

हिरण कमांडों 29

यदि आप हमारे साथ जुड़ना चाहते हो तो यहाँ से अपना बायोडाटा जरुर भेजें |

इस संस्था से जुड़ने के लिए किसी भी विशेष धर्म, वर्ग या जाति का होना आवश्यक नहीं है|